फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र ने शाहाबाद को हॉकी मुकाबले में 5-4 से हराया

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हॉकी के मैच में प्रतिभा का प्रदर्शन करते ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में द्रोणाचार्य खेल स्टेडियम की हॉकी टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। मारकंडेश्वर शाहाबाद टीम के साथ खेला गया मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती पर द्रोणाचार्य स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। नगराधीश रमन गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने द्रोणाचार्य खेल स्टेडियम और मारकंडेश्वर शाहाबाद की टीम के खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया साथ ही उनका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन

कोच सोहन लाल ने बताया कि दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। मैच में दोनों टीमें कोई भी गोल नहीं कर सकीं। बाद में विजेता का निर्णय करने के लिए पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। दोनों को विरोधी टीम के गोल पोस्ट पर पांच-पांच गोल करने का मौका दिया गया, जिसमें स्टेडियम की टीम ने शाहाबाद को 5-4 के अंतर से हराकर जीत दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें