फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एचआईवी नियंत्रण में हरियाणा का पहला सेफ स्टेटस जिला बना कुरुक्षेत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। इंदौर के स्वच्छता मॉडल को कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में लागू करने की संभावनाएं तलाशने के लिए 35 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज इंदौर रवाना होगा। सांसद नवीन जिंदल की पहल पर यह अध्ययन यात्रा सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित की गई है। इस दल में कुरुक्षेत्र, कैथल और रादौर के प्रतिनिधि शामिल हैं। पूंडरी विधायक सतपाल जांबा प्रतिनिधिमंडल की अगुवाई करेंगे। प्रतिनिधिमंडल दिल्ली से सांसद नवीन जिंदल के निजी विमान से इंदौर पहुंचेगा। वहां दल शहर की स्वच्छता व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, जनभागीदारी और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का अध्ययन करेगा। अधिकारियों से संवाद कर इंदौर में आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का तरीका समझा जाएगा। अध्ययन के बाद एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार होगी, जिसमें कुरुक्षेत्र, कैथल और रादौर में लागू किए जा सकने वाले उपायों का उल्लेख होगा। सांसद नवीन जिंदल के कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व आईएएस धर्मवीर सिंह का उद्देश्य स्वच्छता को जनभागीदारी से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें