फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चरण का 83 प्रतिशत राशन वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र l जिला खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियत्रंक नरेन्द्र सहरावत ने कहा कि यदि किसी भी दुकानदार द्वारा अब जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई लिस्ट से अधिक दाम वसूले तो उनके खिलाफ सीधी एफआईआर दर्ज होगी। ऐसे में दुकानदार कोरोना महामारी के संकट की उपभोक्ताओं को निर्धारित दामों पर सामान देकर प्रशासन के साथ प्रदेश सरकार का सहयोग करें। पत्रकारों को दी गई जानकारी में उन्होंने कहा कि जिला उपायुक्त धीरेन्द्र खडग़टा के दिशा निर्देशानुसार नापतोल व खाद्य आपूर्ति विभाग की टीमों द्वारा लगातार जिले में दुकानों का निरीक्षण कर निर्धारित दरों से अधिक सामान बेचने वाले दुकानदारों के चालान किए जा रहें है। लेकिन इसके बावजूद दुकानदार प्रशासन को गुमराह कर रहे है। उन्होंने होलसेलर दुकानदारों को भी सचेत करते हुए कहा कि वे भी निर्धारित दरों पर ही दुकानदारों को सामान देने का काम करें। ताकि उपभोक्ताओं तक दैनिक उपयोग का राशन सस्ते दामों पर उपलब्ध हो सके। ऐसे में प्रत्येक दुकानदार अपनी दुकान के आगे जिला प्रशासन के द्वारा जारी की गई रेट लिस्टें लगाने का काम करें। ताकि उपभोक्ताओं को भी जिला प्रशासन द्वारा जारी किए गए दामों का पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें