कुरुक्षेत्र उपायुक्त धीरेंद्रखड़गटा ने कहा कि सरकार की तरफ से 14 अप्रैल तक लॉकडाउन के आदेश दिए गए है, इस लॉकडाउन के आदेशों की अवहेलना करने पर शुक्रवार को एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इस प्रकार अब तक लॉकडाउन के आदेशों की अवहेलना करने पर 58 एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को निर्धारित दरों से ज्यादा कीमत पर सामान बेचने पर एक दुकानदार के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनिय के तहत चालान किया गया है।