कुरुक्षेत्र l गेंहू की खरीद के सीजन के दौरान मजदूरों, किसानों व व्यापारियों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए स्केनिंग मशीने लगाने की योजना तैयार की गई है। इस योजना के अनुसार मंडी के मुख्य द्वारों पर मशीने स्थापित की जाएंगी ताकि सभी लोग स्कैन होकर मंडी में पहुंचे। इतना ही नहीं मंडियों में मास्क, सेनिटाईजर आदि की व्यवस्था भी की जाएगी।
विधायक सुभाष सुधा शुक्रवार को देर सायं लघु सचिवालय उपायुक्त कार्यालय में आढ़ती और व्यापरियों के विशेष अनुरोध करने पर अधिकारियों व व्यापारियों की एक संयुक्त बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। इससे पहले विधायक सुभाष सुधा ने थानेसर में गेहूं खरीद कार्य और कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर किए गए प्रबंधों की फीडबैक रिपोर्ट हासिल की है। इस दौरान उपायुक्त धीरेन्द्र खडगटा ने गेंहू खरीद कार्यो के लिए की गई व्यवस्था तथा पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने सीजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दी है।