केयू में योग एंड अप्लाइड फिलासॉफी में 25 तक करें आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के दर्शनशास्त्र विभाग के चेयरपर्सन तथा विश्वविद्यालय प्रॉक्टर प्रो. आरके देसवाल ने बताया कि वैज्ञानिक योग प्रशिक्षण के साथ-साथ इसकी सनातन भारतीय परंपरा के अध्ययन-अध्यापन हेतु कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के अन्तर्गत ‘दर्शनशास्त्र-विभाग‘ एक उचित अवसर उपलब्ध करवा रहा है। विभाग में ‘डिप्लोमा इन योग एण्ड अप्लाइड फिलासॉफी‘ कोर्स में दाखिला लेकर विद्यार्थी इसका लाभ उठा सकते हैं। डॉ. आरके. देसवाल ने बताया कि भारत में निजी व सार्वजनिक क्षेत्र में करीब 40 लाख प्रशिक्षित योग-शिक्षकों की आवश्यकता है। इस कोर्स में आवेदन की अंतिम तिथि25 जुलाई है। किसी भी संकाय से बारहवीं पास विद्यार्थी इस स्वर्णिम अवसर का लाभ उठा सकते हैं।