फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कुंभकरण और मेघनाद का हुआ वध

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। प्राचीन शिव मंदिर में रामलीला का मंचन करते कलाकार। संवाद - फोटो : ARchive
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। रामा ड्रामाटिक क्लब की रामलीला के 10वें दिन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोहनलाल भांवरा और समाजसेवी बलदेव शर्मा ने मां जगदंबा की आरती कर शुभारंभ किया। लीला में मेघनाद की शक्ति से लक्ष्मण मूर्छित हो गए। वैद्य सुषेण के कहने पर हनुमान संजीवनी बूटी लाए, जिससे लक्ष्मण स्वस्थ हुए। रावण को सूचना मिलने पर उसने कुंभकरण को युद्ध में भेजा, जो राम के हाथों मारा गया। लक्ष्मण के प्रहार से मेघनाद ने भी प्राण त्याग दिए। राजेश सैनी ने कुंभकरण, दीपक सेन ने वैद्य सुषेण और सूरजभान ने कालनेमि का अभिनय किया। निर्देशक देवीदयाल सैनी ने बताया कि 22 अक्तूबर को सत्यवादी राजा हरिश्चंद्र का नाटक मंच पर खेला जाएगा, जो लीला का अंतिम दिन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें