फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केयू में प्रवेश परीक्षा के आधार पर मिलेगा पीजी कोर्सों में दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू की ओर से शैक्षणिक सत्र 2023-24 में पीजी कोर्स व यूजी एंड इंटिग्रेटेड प्रोग्राम्स में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया एक जून से जारी है, जिसमें ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जून निर्धारित की गई है। 20 जून से प्रवेश परीक्षा शुरू होगी। केयू के लोक संपर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि केयू के शिक्षण विभागों और संस्थानों में विश्वविद्यालय की वेबसाइट से विभिन्न विभागों के यूजी इंटिग्रेटेड प्रोग्राम्स व पीजी प्रोग्राम्स में प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिला दिया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर एडमिशन के लिए अलग से लिंक उपलब्ध है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया केयू के विभिन्न शिक्षण विभागों के एमए, एमकॉम, बी लिब, एम लिब, एमएचएम एंड सीटी, एमटीटीएम, एमबीए, एमबीए एसएफएस, बीएड स्पेशल वीआई, एमएड स्पेशल वीआई, एमपीएड, बीपीएड, एमएफए, एलएलबी प्रोफेशनल तीन वर्षीय, एलएलएम, एम फार्मेसी, एमसीए और पीजी प्रोग्राम्स में प्रवेश परीक्षा के आधार पर दाखिले की प्रथम सूची 10 जुलाई को लगेगी, जिसके लिए फीस 12 जुलाई को भरनी होगी। ऑनलाइन दाखिले के लिए दूसरी सूची 14 जुलाई और फीस 16 जुलाई, तीसरी सूची 18 जुलाई को लगेगी व फीस 20 जुलाई तक और अंतिम सूची 26 जुलाई को लगेगी व फीस 27 जुलाई तक भरनी होगी। उन्होंने बताया कि केयू में पीजी प्रोग्राम्स की कक्षाएं एक अगस्त से शुरू होंगी।


बॉक्स
यूजी इंटिग्रेटेड कोर्स में ऑनलाइन दाखिले की पहली सूची एक जुलाई को
-
केयू के लोक संपर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि यूजी इंटिग्रेटेड प्रोग्राम्स के बीए मास कम्युनिकेशन, बीएसी ग्राफिक्स एंड एनीमेशन, बीएससी मल्टीमीडिया, बीएससी प्रिंटिंग एंड पैकेजिंग, बीबीए ऑनर्स, एमबीए पंचवर्षीय इंटिग्रेटेड प्रोग्राम, बैचलर ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, बीएचएम एंड सीटी, बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स बीएफए, मास्टर ऑफ परफोर्मिंग आर्ट्स ऑनर्स पंचवर्षीय इंटिग्रेटेड प्रोग्राम, बीए एलएलबी ऑनर्स पंचवर्षीय इंटिग्रेटेड प्रोग्राम, एमटेक एप्लाइड जियोलॉजी पंचवर्षीय इंटिग्रेटिड प्रोग्राम में प्रवेश परीक्षा के आधार पर ऑनलाइन दाखिले की पहली सूची एक जुलाई को लगेगी तथा इसके लिए फीस तीन जुलाई तक भरनी होगी तो वहीं दाखिले की दूसरी सूची पांच जुलाई व फीस छह जुलाई तक जमा करवानी होगी। तीसरी सूची आठ जुलाई व फीस 10 जुलाई तक भरनी होगी और अंतिम सूची 15 जुलाई को लगेगी, जिसके लिए फीस 17 जुलाई तक भरनी होगी। यूजी इंटिग्रेटेड प्रोग्राम्स की कक्षाएं 21 जुलाई से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें