फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनोवेशन में केयू का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन
इनोवेशन में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले केयू के विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय इनोवेशन सेल एवं एआईसीटीई की ओर से इनोवेशन पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूआईईटी संस्थान की आठ टीमों का चयन हुआ। यह जानकारी केयू के डीन इंजीनियरिंग एवं टेक्नोलॉजी एवं निदेशक यूआईईटी प्रो. सुनील ढींगरा ने दी।
उन्होंने बताया कि विश्व का सबसे बड़ा इनोवेटिव मॉडल स्मार्ट इंडिया हैकाथान एसआईएच 2022 है। इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में यूआईईटी की कुल छह टीमें शॉर्टलिस्ट हुई और दो टीमों का नाम वेटिंग लिस्ट में आया। उन्होंने बताया कि शॉर्टलिस्ट टीमों में यूआईईटी की टीम मोर्स कोडर्स टीम लीडर रजत बंसल ने आरुषि जोशी, अमित कुमार, कशिश, ओजस खत्री, ऋतिक खुराना के साथ मेंटर्स अंकुर एवं प्रो. सोनिया सैनी के संरक्षण में डीआरडीओ की प्रॉब्लम स्टेटमेंट हल की। टीम लायबिलिटी टीम लीडर आर्या झा अन्य साथी अभिमन्यु सैनी, आकाश, गरिमा गुप्ता, अमन प्रसाद, अनुषिका सिंहं ने मेंटर नरेश कुमार के संरक्षण में मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स की प्रॉब्लम स्टेटमेंट हल की।
विज्ञापन

टीम कोड 404 टीम लीडर लविश अग्रवाल अन्य साथी प्रकृति, परमिंदर सहारण, आकाश तिवारी, शिवम गुप्ता, लक्ष्य यदुवंशींने मेंटर्स प्रो. कृष्णा पांडे और मोहित शर्मा के संरक्षण में एआईसीटीई की प्रॉब्लम स्टेटमेंट का निस्तारण किया। टीम कोड सर्फर्स टीम लीडर अभिलाषा झा ने किशा अग्रवाल, तरुण शर्मा, गौरव नगर, अक्षय दुग्गा, करण आनंद के साथ मेंटर्स अंकुर एवं प्रो. दीप्ति चौधरी के संरक्षण में मिनिस्ट्री ऑफ लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट की प्रॉब्लम स्टेटमेंट हल की।
टीम अकीरा टीम लीड तेजस्व शर्मा ने सिद्धि, रोबिन सिंह, शगुन राणा, हर्ष ढींगरा, चैतन्य बंसल के साथ मेंटर्स डॉ. विशाल अहलावत व डॉ. सुनील नैन के संरक्षण में मिनिस्ट्री ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी की प्रॉब्लम स्टेटमेंट हल की। टीम आयुष्मान टीम लीडर दिशांत कंबोज ने शिवानी, तनुज शर्मा, शिवम दिक्षित, भव्यम कपूर, अभिनंदन कुमार के साथ मेंटर सुनील नैन के संरक्षण में आईटीबीपी, एमएचए की प्रॉब्लम स्टेटमेंट का निपटारा किया।
विज्ञापन

प्रो. सुनील ढींगरा ने बताया इसके अलावा टीम कोड फॉर चेंज (लीडर अनुराग अप्परोवाल, मेंटर डॉ. निखिल मारीवाला) और टीम श्रवण ट्रेट्स (लीडर कमल वर्मा, मेंटर डॉ. विशाल अहलावत) को वेटिंग में रखा गया है। संस्थान के कम्युनिटी एजुकेशन सेंटर के प्रभारी डॉ विशाल अहलावत ने बताया कि ई-सेल की ओर से इंटर्नल स्मार्ट हैकाथॉन का आयोजन करके यह टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भेजी गई थी। हैकथॉन ऐसा प्लेटफार्म है जो विद्यार्थियों की ओर से किसी समस्या के समाधान की सोच को स्टार्टअप आइडिया में बदल देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें