फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेश्वर तीर्थ पर केयू रजिस्ट्रार डा.संजीव शर्मा ने की महाआरती

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कालेश्वर महादेव मंदिर में पूजा अर्चना करते कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा व अन्य। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
श्रावण मास के दूसरे सोमवार को श्री ब्राह्मण एवं तीर्थोद्धार सभा द्वारा आयोजित पौराणिक कालेश्वर महादेव मंदिर में विशेष आरती का आयोजन किया गया। इस महाआरती में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा मुख्य यजमान के रूप में सपरिवार शामिल हुए। प्राचीन कालेश्वर तीर्थ पर पहुंचने पर सभा द्वारा संचालित कुरुक्षेत्र वेद विद्यालय के आचार्य नरेश कौशिक एवं विद्यार्थियों ने मंत्रोच्चारण के साथ मुख्य यजमान का स्वागत किया। डॉ. संजीव शर्मा ने विश्व कल्याण हेतु भगवान कालेश्वर की पूजा अर्चना के बाद आरती की। सभा के मुख्य सलाहकार एवं केडीबी के पूर्व सदस्य जयनारायण शर्मा, प्रधान पवन शर्मा शास्त्री ने डॉ. संजीव शर्मा, धर्मपत्नी सुनीता शर्मा, पिता ओमप्रकाश शर्मा तथा सुपुत्र तनिष्क शर्मा को शिव पटका एवं प्रसाद भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें