फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार कर रहा केयू

विज्ञापन
केयू में खिलाड़ियों को सम्मानित करते कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। केयू शिक्षा के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में देश के श्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में से एक है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार कर रहा है। यह बातें कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने कहीं। वे बुधवार को विश्वविद्यालय के खेल परिषद की ओर से आरके सदन में आयोजित वार्षिक खेलकूद पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि बोल रहे थे।
इस समारोह के अंतर्गत अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं 2021-22 एवं खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 में केयू का नेतृत्व कर जीतने वाले करीब 300 खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया। खेल के क्षेत्र में योगदान के लिए इस सभी कॉलेज के प्रधानाचार्यों को भी सम्मान दिया गया।
विज्ञापन

कुलपति नेे कहा कि विश्वविद्यालय अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में पिछले 12 सालों में प्रमुख चार स्थानों में रहते हुए खेलों में हमेशा नये आयाम स्थापित करता रहा है। विश्वविद्यालय ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में 39 मेडल्स लाकर पिछले वर्ष के 14 रैंक की तुलना में सातवें रैंक पर आकर अहम मुकाम हासिल किया है। विश्वविद्यालय वर्ष 1966-67 में माका ट्रॉफी का विजेता रहा है और वर्ष 2007 से 2019 में पहले चार स्थानों पर रहा है।
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र सचिन गुप्ता ने आर्चरी रिकर्व इवेंट में तीनो गोल्ड मेडल जीत कर कीर्तिमान स्थापित किया है। कबड्डी महिला टीम ने नार्थ जोन, ऑल इंडिया में द्वितीय स्थान पर रहते हुए खेलो इंडिया में सभी प्रतिद्वंद्वी टीमों को हराकर गोल्ड मैडल प्राप्त किया है। विश्वविद्यालय की वॉलीबॉल पुरुष जोकि 17वीं बार नार्थ जोन चैंपियनशिप जीती और ऑल इंडिया में द्वितीय स्थान हासिल किया है। बास्केटबॉल और नेटबॉल की महिलाओं ने ऑल इंडिया प्रतियोगिताओं में द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
खेल विभाग के निदेशक राजेश सोबती ने खेल विभाग की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि इस साल ऑल इंडिया प्रतियोगिताओं में 45 प्रतिस्पर्धाओं में प्रथम द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि कुलसचिव डॉ संजीव शर्मा, उपप्रधान गुरदीप भोला, डॉ. संजय कौशिक, ओलंपिक खिलाड़ी नवजौत कौर, नवनीत कौर व मोनिका मलिक सहित शिक्षक, कोच व खिलाड़ी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एलुमनाई, महिला हॉकी ओलंपिक खिलाड़ी पुरस्कृत
कार्यक्रम में टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारतीय हॉकी टीमों का नेतृत्व करने वाले विश्वविद्यालय के पांच एलुमनाई खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया। विश्वविद्यालय की 45 टीमें जो अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं 2021-22 एवम् खेलों इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स 2021 में पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर रही उन सभी को नकद पुरस्कार के साथ सम्मानित किया गया। इसके साथ इंडिविजुअल पदक जीतने वाले 50 के करीब खिलाड़ियों को भी नकद पुरस्कारों के साथ सम्मानित किया गया। महिला एवं पुरुष श्रेणी में पहले चार स्थानों पर रहने वाले महाविद्यालयों को भी ओवरआल चैंपियनशिप ट्रॉफी व नकद पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें