कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय (केयू) ने डिप्लोमा इन फ्रेंच, जर्मन, उर्दू, जापानी भाषा (ऑनलाइन माध्यम) और एडवांस्ड डिप्लोमा इन फ्रेंच व जर्मन में ऑनलाइन आवेदन की तिथि 20 नवंबर कर दी है।
लोक संपर्क विभाग के उप-निदेशक डॉ. दीपक राय बब्बर ने बताया कि विद्यार्थियों के हितों का ध्यान रखते हुए केयू ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए डिप्लोमा इन फ्रेंच, जर्मन, उर्दू, जापानी भाषा (ऑनलाइन माध्यम) व एडवांस्ड डिप्लोमा इन फ्रेंच व जर्मन में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 20 नवंबर की गई है। ऑनलाइन दाखिले के लिए आवेदक विश्वविद्यालय की वेबसाइट या आईयूएमएस एडमिशन पोर्टल पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
बताया कि इन प्रोग्राम में दाखिले की प्रथम सूची 23 नवंबर को लगेगी व फीस 25 नवंबर तक जमा करानी होगी। सीटें रिक्त रहने पर दूसरी सूची 29 नवंबर को व फीस 30 नवंबर तक, तीसरी सूची दो दिसंबर को व फीस पांच दिसंबर तक जमा करानी होगी। अंतिम सूची 13 दिसंबर को लगेगी तथा इसके लिए फीस 14 दिसंबर तक जमा करवानी होगी। इस संबंध में विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है।