कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों की मंगलवार को होने वाली परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है। अब 28 सितंबर को सभी परीक्षाएं होंगी। विश्वविद्यालय के लोक संपर्क विभाग के उपनिदेशक डॉ. दीपक राय ने बताया कि कुलपति सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार हरियाणा के कुछ हिस्सों में इंटरनेट बाधित होने के कारण 7 सितंबर को होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। अब ये परीक्षाएं 28 सितंबर को होगी। इस संबंध में परीक्षा शाखा द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।