फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केयू में आलोचक नामवर सिंह की जयंती मनाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में मंगलवार को हिंदी साहित्य के आलोचक नामवर सिंह की जयंती मनाई गई। व्याख्यान में वक्ताओं ने कहा कि हिंदी साहित्य व आलोचना समझने के लिए नामवर सिंह का अध्ययन जरूरी है। उनकी आलोचना दृष्टि ने साहित्य को नई दिशा दी, उसे समाज, इतिहास व संस्कृति से जोड़ा। पूर्व प्रोफेसर सुभाष चन्द्र ने कहा कि नामवर सिंह ने आलोचना को केवल मूल्यांकन तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने इसे व्यापक सामाजिक और सांस्कृतिक विमर्श से जोड़ा। उनके विचार आज भी साहित्य, समाज और शिक्षा के क्षेत्र में प्रासंगिक हैं। हिंदी विभागाध्यक्ष महासिंह पूनिया ने बताया, नामवर सिंह ने हिंदी आलोचना को नई भाषा और वैचारिक ऊंचाई दी। उन्होंने नई पीढ़ी को प्रोत्साहित किया और स्वस्थ वैचारिक संवाद मजबूत किया। उनकी कृतियां आज भी विद्यार्थियों और अध्यापकों के लिए महत्वपूर्ण संदर्भ ग्रंथ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें