कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के खेल प्रांगण में शनिवार को पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ की ओर से 13 से 19 मार्च तक ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी नेटबॉल पुरूष एवं महिला चैंपियनशिप 2015-16 का आयोजन किया गया। केयू दोनों वर्गों में उपविजेता बना। केयू ने पुरूष वर्ग में लीग मैच में पंजाबी यूनिवर्सिटी एवं बैंगलोर यूनिवर्सिटी को हराया। जबकि अंतिम लीग मैच में मेजबान पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से कड़े संघर्ष में 31-29 से हार गया एवं उपविजेता बना। केयू की सुखबीर एवं विनीता का प्रदर्शन अच्छा रहा। पुरुष वर्ग में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ प्रथम, केयू द्वितीय, पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला तृतीय व बंगलोर चतुर्थ स्थान पर रही। महिला वर्ग में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ प्रथम, केयू द्वितीय, दिल्ली यूनिवर्सिटी तृतीय, मंगलोर यूनिवर्सिटी चतुर्थ स्थान पर रही। इस उपलब्धि पर केयू कुलपति हरदीप कुमार, कुलसचिव डॉ. प्रवीण कुमार सैनी, अध्यक्ष खेल परिषद डॉ. रणपाल सिंह, खेल निदेशक डॉ. दलेल सिंह, सहायक खेल निदेशक सभी प्रशिक्षकों ने टीम व टीम प्रशिक्षक राजेश सोबती को बधाई दी।