फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भारत सरकार में अंडर सेक्रेटरी बने केयू के पूर्व छात्र योगेश सैनी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू के पूर्व छात्र योगेश सैनी को सम्मानित करते हुए। संस्थान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मैनेजमेंट (यूएसएम) के वर्ष 2008-10 बैच के पूर्व छात्र योगेश सैनी को भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के वाणिज्य विभाग में अंडर सेक्रेटरी (ग्रुप-ए) पद पर पदोन्नत किया गया है। प्रशासनिक सेवा में मिली इस नई जिम्मेदारी के साथ वह अब वाणिज्य विभाग में महत्वपूर्ण कार्यों का दायित्व संभालेंगे। योगेश सैनी ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से प्रबंधन की पढ़ाई पूरी करने के बाद प्रशासनिक क्षेत्र में अपना कॅरिअर बनाया। उनकी पदोन्नति को विश्वविद्यालय के लिए भी एक उपलब्धि माना जा रहा है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि पूर्व विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां वर्तमान छात्रों के लिए प्रेरणादायी हैं और यह दर्शाती हैं कि संस्थान से निकले विद्यार्थी विभिन्न राष्ट्रीय संस्थानों में अपनी पहचान बना रहे हैं। विश्वविद्यालय के शिक्षकों, विद्यार्थियों और पूर्व छात्रों ने योगेश सैनी को नई जिम्मेदारी मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें