कुरुक्षेत्र। प्रबंधन कमेटी सदस्यों एवं शिक्षकों के साथ अग्रसेन स्कूल के विद्यार्थी। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के अंतर्गत संचालित महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल दबखेड़ी का 10वीं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस वर्ष 22 विद्यार्थियों ने 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए। कृष ने 90 प्रतिशत अंक लेकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्रधान विशाल सिंगला ने कहा कि यह विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दर्शाता है। उन्होंने बच्चों को निरंतर परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर प्रबंधन कमेटी के विशेष गर्ग, कुलवंत गर्ग, गौरव मित्तल, जयपाल गोयल, योगेश गर्ग, प्रियंका सिंगला, नीरज संधू, स्वीटी शर्मा, वीना गर्ग, पिंकी, निशा, सोनिया, रचना सिंह, रेनू और नैन्सी ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कुरुक्षेत्र। प्रबंधन कमेटी सदस्यों एवं शिक्षकों के साथ अग्रसेन स्कूल के विद्यार्थी। विज्ञप्ति