फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किसान दिवस के रूप में मनाई गांधी जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद में गांधी जयंती किसान दिवस के रूप में मनाई गई। जहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कृषि अध्यादेशों को वापस लेने की मांग भी की। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करते हुए ब्लॉक कोआर्डिनेटर जगमोहन सेठी ने कहा कि भाजपा के यह कृषि अध्यादेश किसानों के लिए डेथ वारंट हैं। इसलिए इसे तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाए। उन्होंन हाथरस कांड का शिकार हुई बेटी को भी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिमला सरोहा, सुनीता नेहरा, प्रेम हिंगाखेड़ी, दीपक कक्कड़, रणजीत त्यौड़ी, कुलविंद्र भिंडर, मान सिंह, मनीष जंधेड़ी, वरूण गुप्ता, अंकुर कक्कड़, हरप्रीत सिंह, कालों ठसकाली, एडवोकेट विरेंद्र, सतबीर शर्मा, विकस त्यौड़ी और रामकुमारी शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें