बाबैन। छात्रा खुशी को सम्मानित करते प्रतिभा सम्मान समारोह के सदस्य। संवाद
- फोटो : संगठन
लाडवा। राज्य स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में दीप स्कूल की छात्रा ख़ुशी को सम्मानित किया गया। समारोह में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया, जिसमे दीप पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टाटका में पढ़ने वाली छात्रा ख़ुशी वासी बीड खैरी को भी सम्मानित किया गया। डाॅ. आर आर फुलिया बच्चों को सम्मानित करने पहुंचे। इसके साथ ही स्कूल प्रबंधन का भी मान सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है ताकि बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाया जा सके और बच्चे अपने माता-पिता व विद्यालय का नाम रोशन कर सकें।