फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सर्दियों के मौसम के चलते खादी ग्रामोद्योग संघ ने की तैयारी

Thu, 13 Nov 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सर्दियों के मौसम में खादी हर दृष्टि से शरीर को लाभ देती है। शरीर को सर्दी से तो बचाती ही है, साथ ही त्वचा रोग से भी बचाती है। खादी ग्रामोद्योग संघ मिर्जापुर नरड़ के सचिव सतपाल सैनी का कहना है कि सर्दियों के मौसम को देखते हुए उनके संस्थान ने भी विशेष तैयारियां की हैं। सतपाल सैनी ने कहा कि सर्दी के लिए सबसे सस्ते कपड़े के तौर पर खादी उपलब्ध है। त्याेहारों के अवसर पर खादी को लोगों की ओर से खूब पसंद किया गया है। हर साल सर्दियों के शुरुआत और सीजन में खादी ग्रामोद्योग की ओर से विशेष वैरायटी उपलब्ध करवाते हैं। उन्होंने बताया कि सर्दियों के सीजन में लोग अपने स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान रखते हैं। सतपाल सैनी के अनुसार खादी ग्रामोद्योग के कपड़े लोगों को सबसे ज्यादा आकर्षित करते हैं क्योंकि खादी के कपड़ों में एक अलग ही चमक और कड़कपन रहता है। खादी ग्रामोद्योग में विशेष रूप से खादी से तैयार कपड़ों की सर्दियों के सीजन में सबसे ज्यादा मांग रहती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें