फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मुख्यमंत्री नायब सिंह से मिले खादी संस्थान संचालक एवं पदाधिकारी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। मुख्यमंत्री नायब सिंह से मुलाकात करते  खादी संस्थाओं के सदस्य एवं पदाधिकारी। विज्ञ
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। खादी ग्रामोद्योग संस्थानों के संचालक एवं विभिन्न पदाधिकारी मुख्यमंत्री नायब सिंह से मिले। मुख्यमंत्री ने राज्य में खादी के उत्पादन एवं बिक्री की प्रशंसा की। कुरुक्षेत्र में खादी ग्रामोद्योग संघ मिर्जापुर नरड़ के मुख्य व्यवस्थापक एवं सचिव सतपाल सैनी ने बताया कि मुख्यमंत्री को राज्य में खादी आयोग के निर्देशानुसार स्कूलों में चलाए जा रहे चरखा अभियान से अवगत करवाया गया। उन्होंने सीएम से कहा गया कि राजस्थान सहित अन्य राज्यों में खादी की बिक्री के लिए वहां की सरकारों द्वारा अच्छी छूट दी जा रही है। हरियाणा में भी खादी ग्रामोद्योग संस्थान बिक्री को प्रोत्साहन देने के लिए छूट बढ़ाए जाने की काफी समय से मांग कर रहे हैं। इस मौके पर उनके साथ ऑल इंडिया खादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष मनोज गोयल, राज्य कार्यालय निदेशक डाॅ. वी. शिवक कुमार, डाॅ. अमित चोपड़ा, नीरज कुमार, साहब सिंह यारा खादी, गौरव कुमार, धर्मेंद्र शर्मा, विनोद कुमार इत्यादि सहित राज्यभर के विभिन्न खादी संस्थानों के पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें