फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कीर्ति बनी मिसेज इंडिया लेगेसी 2025

विज्ञापन
गुरुग्राम में कीर्ति को सम्मानित करते हुए: स्वयं
विज्ञापन
अंबाला। महेश नगर की रहने वाली कीर्ति ने गुरुग्राम में आयोजित प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता मिसेज इंडिया लेगेसी 2025 का खिताब अपने नाम कर चुकी हैं। दिल्ली निवासी कीर्ति के महेश नगर स्थित घर में उनकी माता कमलेश को बधाई देने पहुंचे। माता कमलेश ने बताया कि कीर्ति ने अपनी स्कूली शिक्षा बीपीएस अंबाला कैंट से पूरी की व एसडी कॉलेज से उच्च शिक्षा प्राप्त की। कीर्ति का मानना है कि नृत्य केवल एक शौक नहीं, बल्कि उनके अनुशासन और आंतरिक शक्ति का प्रतिबिंब है। 18 दिसंबर को हुए इस ग्रैंड फिनाले में कीर्ति को मोस्ट टैलेंटेड 2025 के उप-खिताब से भी नवाजा गया। कीर्ति वर्तमान में दिल्ली में ही यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में शाखा प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। अब वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होने वाली सौंदर्य प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उनके पिता कैंटोनमेंट बोर्ड में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत थे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें