फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता सूची देखने के लिए काटते रहे चक्कर

विज्ञापन
नगर परिषद थानेसर के कार्यालय का मुख्यद्वार। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जिला उपायुक्त के आदेशों व तय शेड्यूल बावजूद भी नगर परिषद थानेसर की ओर से बुधवार को भी देर शाम तक मतदाता सूची जारी नहीं की सकी, जिसके लोग कार्यालयों के चक्कर काटते रहे तो वहीं पूर्व पार्षदों ने रोष जाहिर करते हुए गड़बड़ी की आशंका जताई है।
नगर परिषद की ओर से पहले से ही मतदाता सूचियों का काम लंबित चल रहा है। 20 अक्तूबर को मतदाता सूचियों का प्रकाशन न होने पर कांग्रेस समर्थित पार्षदों ने कड़ा रोष जताया था तो वहीं परिषद कार्यालय पर हंगामा भी किया था। यहीं नहीं 27 अक्तूबर को जिला उपायुक्त को भी शिकायत दी थी, जिसके बाद उपायुक्त ने भी जल्द मतदाता सूची प्रकाशित किए जाने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

हरकत में आए प्रशासन ने नगर परिषद की मतदाता सूचियों के अंतिम प्रकाशन के लिए रिवाईजिंग अधिकारी एवं एसडीएम थानेसर ने नगर परिषद के पूर्व पार्षदों द्वारा शिकायत व मांग किए जाने पर नप थानेसर की मतदाता सूचियों पर दावे व आपत्तियां का शेड्यूल पुन: जारी कर दिया था। इस शेड्यूल के अनुसार दो नवंबर से दावे व आपत्तियां लेने का दावा किया गया था।
भरोसा दिया गया था कि दावे और आपत्तियों को लेकर कोई भी व्यक्ति मतदाता सूचियों के ड्राफ्ट को नि शुल्क उपायुक्त कार्यालय, एसडीएम थानेसर-कम-रिवाईजिंग अथॉरिटी नगर परिषद थानेसर के कार्यालय, नगर परिषद थानेसर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, तहसीलदार थानेसर, मतदाता सूचना और कलेक्शन सेंटर थानेसर में चेक कर सकता है। यह मतदाता सूची ड्राफ्ट जिला प्रशासन कुरुक्षेत्र की वेबसाइट पर भी देखी जा सकती है।
प्रशासन की ओर से तय किए शेड्यूल के तहत दावे और आपत्तियों को कोई भी व्यक्ति नौ नवंबर तक सुबह से लेकर सायं पांच बजे तक नगर परिषद थानेसर के कार्यालय में दर्ज करवा सकता है। इसके लिए एक फार्मेट का भी निर्धारण किया गया है। 17 नवंबर तक दावे और आपत्तियों का निपटान कार्य संबंधित रिवाईजिंग अधिकारी द्वारा किया जाना है।
इसके उपरांत 22 नवंबर तक उपायुक्त के समक्ष रिवाइजिंग अधिकारी के आदेशों के विपरीत दावे आपत्तियां दाखिल करने की अंतिम तिथि तय की गई है तो वहीं 29 नवंबर तक उपायुक्त की ओर से दावे आपत्तियों का निपटारा किया जाना है। पांच दिसंबर को मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाना है।
मतदाता सूचियों में की जा रही गड़बड़ी : निंदी
पूर्व पार्षद नरेंद्र शर्मा निंदी का आरोप है कि जिला उपायुक्त के आदेशों की भी परवाह नहीं की जा रही। तय शेड्यूल के अनुसार बुुधवार को भी नगर परिषद प्रशासन मतदाता सूची प्रकाशन नहीं कर पाया जबकि आज सुबह से दावे व आपत्तियां मांगी गई थी। लोग सूची देखने के लिए दिन भर कार्यालयों के चक्कर काटते रहे, लेकिन सूची नहीं मिली। उन्होंने आशंका जताई कि सत्ता पक्ष के इशारे पर मतदाता सूचियों में गड़बड़ की जा रही है। अधिकारी कुछ भी जानकारी नहीं दे रहे हैं। जब सूची नहीं तो कैसे दावे व आपत्ति दर्ज करवाई जा सकती है।
विज्ञापन

तैयार कर लिया गया प्रिंट : बलबीर सिंह
उधर नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी बलबीर सिंह ने देर शाम को बताया कि मतदाता सूचियों का प्रिंट तैयार कर लिया गया है। सभी पांचों जगहों पर वीरवार सुबह से सूची देखी जा सकती है। आनलाइन कभी भी देख सकते हैं। मतदाता सची में कोई गड़बड़ी नहीं की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें