फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कर्मों की है ये माया, कर्मों के खेल सारे... भजन पर झूमे श्रद्वालु

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में हर वर्ष होने वाली प्रभातफेरियों की शृंखला में गो सेवा को समर्पित प्रभातफेरी गुरुद्वारा रोड पर आयोजित की गई। इससे पहले गणेश वंदना से प्रभात फेरी का शुभारंभ हुआ।
विज्ञापन

तत्पश्चात जगदीश तनेजा, सागर कश्यप, राजिंदर शर्मा, तान्या सैनी, वीना नारंग, डॉक्टर विनोद धीर, धर्मपाल बैरागी, सुभाष अग्रवाल,डिंपल अरोड़ा ने अपने भजनों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सुरेश वर्मा ने अपने भजन कर्मों की है ये माया, कर्मों के खेल सारे और जगदीश तनेजा ने कृष्ण कहने से तर जाएगा भजनों से समां बांध दिया। आशीष चक्रपाणी, अवनीत वड़ैच, सतीश सैनी, अनिल धवन और राजेश मल्होत्रा ने तनेजा परिवार को स्मृति चिह्न दिया, ताकि इस प्रभात फेरी की याद सदा बनी रहे। तत्पश्चात गीता पाठ, आरती और प्रसाद वितरण के साथ ही आज की प्रभातफेरी का समापन हुआ। इस अवसर पर सूरजप्रकाश तनेजा, संजय तनेजा, शंकर लाल तनेजा, पुरुषार्थ तनेजा, विनीत सचदेवा, देव पूर्णिमा, अशोक सराफ, सुखदेव शर्मा, नरेश ग्रोवर,अशोक गुलाटी, दिवांशु कंसल, डॉ पुरुषोत्तम लाल तनेजा, राजकुमार गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें