फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कंवलजीत सिंह ने ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स से की मुलाकात

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स के साथ कवलजीत सिंह अजर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रवक्ता एवं सिख परिवार हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष कवलजीत सिंह अजराना ने ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स से मेलबर्न में मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच सिख समाज की समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन

अजराना ने यहां जारी बयान में बताया कि ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई हेतु आए विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर भी उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधानमंत्री से विस्तृत चर्चा की और विद्यार्थियों के लिए और सुविधाओं की मांग रखी। अजराना के मुताबिक ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधानमंत्री एवं रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने उनकी सभी बातों को गंभीरता से सुना और उचित समाधान का आश्वासन भी दिया है। अजराना ने बताया कि रिचर्ड मार्ल्स ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि यहां बसने वाले सिख समाज और पढ़ाई के लिए आने वाले विद्यार्थियों को कोई परेशानी नहीं आने दी जाएगी। अजराना ने बताया कि लेबर पार्टी के वरिष्ठ नीति सलाहकार डॉ. जसविंदर सिंह सिद्धू ने भारतीय व्यवसायों और समुदाय के नेताओं के साथ इस समूह चर्चा का आयोजन किया। अजराना ने बताया कि इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के उपप्रधान मंत्री ने जोआन रयान सांसद के लिए चुनावी धन-संग्रह कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लालोर की केंद्रीय संसद सीट का दौरा किया। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के सहायक विदेश मंत्री भी शामिल हुए। इस दौरान मेजर सिंह मल्हान, गुरनाम सिंह सिधू, मोहिंदर सिंह बस्सी, प्रीतम सिंह व बलविंदर सिंह देयोल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें