फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दुर्घटना में कंदोली के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। बाबैन के निकटवर्ती गांव कंदोली में लाडवा-शाहाबाद रोड पर हुई एक सड़क दुर्घटना में संजीव कुमार की मौत हो गई।संजीव दिहाड़ी मजदूरी करता था और शाम करीब 6 बजे घर से निकला था। रात करीब 10 बजे गांव के अरुण ने उसके पिता धर्मपाल को फोन किया। उसने बताया कि एक महिंद्रा पिकअप चालक ने संजीव को कुचल दिया है। मौके पर पहुंचे धर्मपाल और राकेश ने संजीव को मृत पाया। संजीव की गर्दन टूटी थी और उसका शरीर खून से लथपथ था। पुलिस ने धर्मपाल की शिकायत पर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक संजीव अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चे छोड़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें