कुरुक्षेत्र। बाबा भक्त सैन भगत सभा एंव ठाकुर धर्मशाला के नव नियुक्त प्रधान काला सैन साथ में उप
कुरुक्षेत्र। ऑल इंडिया बाबा सैन भगत (ठाकुर) सभा धर्मशाला का ताज काला सिंह सैन के सिर सजा है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी सहदेव को 125 वोटों से शिकस्त देते हुए जीत अपने नाम की। काला सिंह सैन को 365 वोट, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी सहदेव को 240 वोट मिले। उप प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ रहे डॉ. महीपाल जड़ौला को 373 वोट मिले तो वहीं उनके प्रतिद्वंद्वी बलबीर सिंह अमीन को 222 वोट मिले। वहीं सचिव पद के लिए देवी दयाल, सहसचिव के लिए ओम जगदीश, कोषाध्यक्ष के लिए नरेंद्र कुमार को सर्वसम्मति से चुना गया है। इसके अलावा कार्यकारिणी के सदस्यों के लिए मदन लाल, ओमप्रकाश, राजवीर बाजवान, सेवा राम, कृष्णा लाला को भी सर्वसम्मति से चुना गया है।