हरियाणा कला परिषद के निदेशक संजय भसीन को सम्मानित करते ट्रस्ट के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। हरियाणा कला परिषद के निदेशक संजय भसीन को श्री रामस्वरूप सिंगला सेवा ट्रस्ट कुरुक्षेत्र ने कला सेवा सम्मान से नवाजा है। बीते दिनों श्री रामस्वरूप सिंगला सेवा ट्रस्ट के सभागार के लोकार्पण के उपलक्ष्य में अध्यक्ष जय भगवान सिंगला, विद्या भारती संस्कृति शिक्षण संस्थान के निदेशक डॉ. रामेंद्र, हरिकेश पपोसा ने कला परिषद के कला कीर्ति भवन में संजय भसीन को कला सेवा सम्मान से सम्मानित किया। सम्मान के लिए संजय भसीन ने ट्रस्ट का धन्यवाद किया है। संवाद