कुरुक्षेत्र। रामलीला का मंचन करते जयश्री शारदा रामलीला एवं दशहरा सोसायटी के कलाकार। विज्ञप्ति
कुरुक्षेत्र। श्री रामलीला ड्रामाटिक क्लब की ओर से पुराना बस स्टैंड के नजदीक शहीद मदन लाल ढींगड़ा पार्क में सोमवार रात्रि कोप भवन प्रसंग के दृश्यों में मंथरा-कैकेयी संवाद, कैकेयी-दशरथ संवाद और कैकेयी का रूठना व दशरथ की ओर से कैकेयी को मनाना इत्यादि दृश्य दिखाए गए। मंचन से पूर्व सभी पदाधिकारियों ने श्रीराम आरती की। कोपभवन की विवेचना करते हुए चेयरमैन डाॅ. महेश तनेजा ने बताया कि कोप भवन उस भवन का नाम है जिसमें जाकर महारानी कैकेयी ने राजा दशरथ के प्रति क्रोध दिखाया था। उन्होंने राजा से श्रीराम को चौदह वर्ष का वनवास देने और भरत का राज्याभिषेक कराने की मांग की और वे तैयार हो गए।
कुरुक्षेत्र। रामलीला का मंचन करते जयश्री शारदा रामलीला एवं दशहरा सोसायटी के कलाकार। विज्ञप्ति