फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन के तहत 16 मामलों में 18 आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस ऑपरेशन ट्रैक डाउन के बाद पुलिस ने अब ऑपरेशन हॉट स्पाॅट डोमिनेशन चलाया है। अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला पुलिस ने 30 नवंबर से लेकर शुक्रवार तक 16 मामले दर्ज करके 18 आरोपियों को काबू किया है। इसमें नशीली वस्तु अधिनियम के तहत एक मामले में दो आरोपियों से 20 ग्राम स्मैक के साथ, आबकारी अधिनियम के तहत नौ मामलों में 10 आरोपियों से 61 बोतल देशी शराब, पांच बोतल कच्ची शराब व 40 लीटर लाहन और जुआ अधिनियम के तहत छह मामलों में छह आरोपियों से 8590 रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें