फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ज्योतिसर अनुभव केंद्र बनेगा विश्व स्तरीय पर्यटन केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गीता स्थली ज्योतिसर में प्रदेश का पर्यटन विभाग एवं केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय की तरफ से बना ज्योतिसर अनुभव केंद्र विश्व स्तरीय पर्यटन केंद्र बनेगा। इस ज्योतिसर अनुभव केंद्र का उद्घाटन आज 16 फरवरी को रेवाड़ी से ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने जा रहे हैं। इस दौरान ज्योतिसर तीर्थ पर भी विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम लाइव दिखाया जाएगा। इस दौरान स्कूल शिक्षा एवं पर्यटन मंत्री कंवरपाल मुख्यातिथि होंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद नायब सिंह सैनी करेंगे।
विज्ञापन

इस प्रोजेक्ट के तहत एग्जिबिशन ऑर्प आर्टिस्टिक, थीमेटिक, मल्टीमीडिया, नरेटिव जो कि महाभारत थीम पर आधारित होंगी। इस प्रोजेक्ट के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों से 205.58 करोड़ रुपए की राशि का बजट तय किया गया। इस प्रोजेक्ट में से गैलरी एक और दो बनकर तैयार हो चुकी है। इसे ज्योतिसर अनुभव केंद्र का नाम दिया गया है। इस ज्योतिसर अनुभव केंद्र पर करीब 65 करोड़ रुपये का खर्च आया है। ज्योतिसर तीर्थ पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद, महंत डाॅ. शाश्वतानंद, महंत बंसीपुरी महाराज, ब्रह्मस्वरुप ब्रह्मचारी महाराज, साक्षी गोपाल, सतपाल शर्मा महाराज, महेश मुनि महाराज, संतजन भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे।


एडीसी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
एडीसी डाॅ. वैशाली शर्मा ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया गया। संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी विभागों के अधिकारी अपने-अपने विभाग से संबंधित तैयारियों को समय रहते पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर 48 कोस तीर्थ निगरानी कमेटी के चेयरमैन मदन मोहन छाबड़ा सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें