कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य स्टेडियम में विजेथाएन श्रीराम एके को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित करते
कुरुक्षेत्र। केरला के दो प्रशिक्षकों ने इनटर्नशिप के तहत द्रोणाचार्य स्टेडियम में दो माह के लिए जूड़ो प्रशिक्षण लिया। इस दौरान उन्हें खेल की बारीकियों से पूरी तरह से अवगत कराया गया। जिला खेल अधिकारी एवं जूडो कोच मनोज कुमार ने बताया कि वीरवार को इन प्रशिक्षकों का यह प्रशिक्षण संपन्न हुआ, जिसके लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें उन्हें सम्मानित भी किया गया। डीएसओ ने जूडो इंटर्नशिप विजेथाएन और श्रीराम एके को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इन दोनों ने 60 दिन द्रोणाचार्य स्टेडियम के जूडो हॉल में इंनर्टनशिप के दौरान खिलाड़ियों को अभ्यास करवाया और स्थानीय प्रशिक्षकों से व्यावहारिक ज्ञान भी प्राप्त किया। इस मौके पर जिला जूडो एसोसिएशन के उप प्रधान डाॅ. उदय सिंह, जूडो कोच राम निवास, जूडो कोच सपना सहित अन्य प्रशिक्षक मौजूद थे।