फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई जंप में हर्षित, डिस्कस में प्रिंस रहा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
गूंज वेलफेयर क्लब के अध्यक्ष रजत कुमार पांचाल ने कहा कि आठ व नौ सितंबर को लड़कों और 12 सितंबर को लड़कियों की द्रोणाचार्य स्टेडियम कुरुक्षेत्र में शिक्षा विभाग की ओर से जिला स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता आयोजित कि गई। प्रतियोगिता में संस्था गूंज वेलफेयर क्लब के तत्वावधान में चल रही पांचाल स्पोट्र्स अकादमी पिहोवा में एथलेटिक खेलकूद का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

बता दें संस्था व अध्यक्ष रजत कुमार के द्वारा 14 वर्ष से कम आयु वाले बच्चों लड़का और लड़कियों दोनों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप आज खिलाड़ियों ने जिला स्तर पर मैडल जीते हैं।
उन्होंने कहा कि लड़कों के आयु वर्ग अंडर-14 में हर्षित हाई जंप में प्रथम तथा 600 मीटर में तृतीय, प्रिंस डिस्कस में प्रथम तथा शॉटपुट में तृतीय, वहीं लड़कों के आयु वर्ग अंडर-17 में सुनील हाई जंप में प्रथम, अभिषेक 3000 मीटर में द्वितीय, हरगुण डिस्कस में प्रथम, देवेंद्र जेवलिन में प्रथम, चिराग डिस्कस में द्वितीय, लड़कों के आयु वर्ग अंडर-19 में सोहिल जेवलिन में द्वितीय, लड़कियों के आयु वर्ग-14 में जसप्रीत 600 मीटर और 400 मीटर में प्रथम, सिमरन 600 मीटर ओर 400 मीटर में द्वितीय, अमनिंदर डिस्कस में द्वितीय, लड़कियों के आयु वर्ग-17 में तनिषा 3000 मीटर में प्रथम, रमनजीत 800 मीटर में तृतीय, शिवानी 1500 मीटर में द्वितीय और नेहा 1500 मीटर में तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर उपाध्यक्ष जगतार सिंह, हरविंद्र सिंह, हेमंत शर्मा, दीपक शर्मा, संजीव शर्मा, बलजीत, राहुल पांचाल, दीक्षा, जसविंदर, सोनिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें