फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कूड़े के टेंडर को लेकर अधिकारियों से मिले जजपा नेता, अब विधायक से मिलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। थानेसर नगर परिषद कार्यालय में जननायक जनता पार्टी के नेता योगेश शर्मा ने शहर में उठाए जा रहे कूड़े के टेंडर को लेकर नगर परिषद व अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। बीते दिनों योगेश शर्मा ने शहर में कूड़े के टेंडर पर सवाल उठाए थे कि शहर में जो कंपनी अभी कूड़ा उठा रही है उसके नाम कोई भी टेंडर नहीं दिया गया है, जिसको लेकर आज वह नगर परिषद कार्यालय में पहुंचे हैं। योगेश शर्मा ने कहा कि अधिकारियों से जब शहर में उठाए जा रहे कूड़े के टेंडर को लेकर बातचीत की गई तो जवाब मिला कि यह क्लस्टर लेवल पर टेंडर लगाया गया है। और यह ऊपर से टेंडर लगाया गया है इस बारे में उनको कोई भी जानकारी नहीं है। योगेश शर्मा ने कहा कि इस मामले में वह पहले ही डीसी व अन्य अधिकारियों को पत्र लिख चुके हैं और वह जल्द ही इन सभी गोलमाल को लेकर विधायक सुभाष सुधा से मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें