फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जीओ गीता संस्था ने करवाया गीता पाठ, गीता महोत्सव को लेकर तैयारी

विज्ञापन
शाहबाद। डीएवी स्कूल में आयोजित गीता पाठ में भाग लेते  विद्यार्थी।
विज्ञापन
शाहाबाद। जीओ गीता स्थानीय इकाई के तत्वावधान में उपमंडल के विभिन्न स्कूलों में अष्टादश श्लोक गीता पाठ शुक्रवार को प्रारंभ हुए। होली चाइल्ड स्कूल छपरा, नेशनल हाई स्कूल दयाल नगर, सिटी हार्ट स्कूल शाहाबाद एवं कृष्णा विद्या मंदिर दयाल नगर के साथ डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल में भी अष्टादश श्लोक गीता पाठ शुरू करवाए गए।
विज्ञापन

स्कूल के प्रिंसिपल कंवल गाबा, जीओ गीता के चेयरमैन मलिक विजय आनंद, प्रधान संजय गुप्ता, वाइस चेयरमैन सुरेंद्र बजाज, देवेंद्र शर्मा एवं दिनेश सचदेवा की उपस्थिति में जीओ गीता के संयोजक संजीव सपरा ने डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल के बच्चों को गीता पाठ करवाया। जीओ गीता शाहाबाद इकाई के प्रधान संजय गुप्ता ने बताया कि महामंडलेश्वर गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद के सानिध्य में 23 दिसंबर गीता जयंती के उपलक्ष्य में प्रारंभ किए गए सवा करोड़ संकल्पित गीता पाठ की शृंखला में देश ही नहीं विदेश में भी अष्टादश श्लोकी गीता पाठ आयोजित किया जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि 25 दिसंबर तक लगातार चलने वाले अष्टादश श्लोकी गीता पाठ में बच्चे बहुत ही आनंद का अनुभव कर रहे हैं। पत्रकारों से बातचीत में डीएवी सेंटनरी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल कवल गाबा ने बताया कि जीओ गीता द्वारा स्कूल में आयोजित किए गए अष्टादश श्लोकी गीता पाठ के आयोजन से वह अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि गीता पाठ के माध्यम से बच्चों में सनातन परंपराओं के ज्ञान के अतिरिक्त जीवन जीने की कला को समझने का अवसर मिलेगा। इस अवसर पर ज्योति खुराना, सीमा कपूर, भंवर, सुनीता, ईशा, रितिका, नीतू, धर्मवीर, रुचि एवं अमन आदि स्टाफ सदस्यों सहित स्कूल के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें