फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विश्व मच्छर दिवस पर झांसा स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। गांव झांसा में मच्छर जनित बीमारियों के प्रति जानकारी देते चिकित्सक। स्वयं - फोटो : Samvad
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। झांसा स्वास्थ्य विभाग ने विश्व मच्छर दिवस पर गांव ठोल में लोगों को जागरूक किया। यह जागरूकता मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए थी। स्वास्थ्य निरीक्षक सुदेश कुमार ने बताया कि मच्छर मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया और जापानी बुखार फैलाते हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए आसपास साफ-सफाई रखना आवश्यक है। मच्छरों को पनपने से रोकना भी जरूरी है। घरों में पानी के बर्तनों, कूलर और गमलों में पानी जमा न होने दें। पानी की टंकियों और बर्तनों को हमेशा ढककर रखें। सप्ताह में एक दिन सूखा दिवस मनाना चाहिए। इस दिन घरों में जमा पानी खाली कर बर्तनों को अच्छी तरह साफ करें। इस अवसर पर ऋषभ, भानु प्रिया, रोशनी देवी, सर्वजीत, राज, प्रयोगशाला अधिकारी खुशदिल छाबड़ा और मीनाक्षी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें