कुरुक्षेत्र। विकास नगर से चोर घर के मेन गेट का ताला तोड़कर जेवर, नकदी व अन्य सामान चुरा कर फरार हो गए। इस संबंध में थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
शिकायत में ललिता निवासी विकास नगर ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ किसी काम से दिल्ली अपने बेटे के पास गई थी। जाने से पहले वह अपने घर के दरवाजे व खिड़कियां बंद करके गई थी। कुछ रहने के बाद वह घर लौटी तो देखा कि घर के मेन गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर चोर घर से बेटी की फीस के लिए रखे 1.20 लाख, सोने की तीन अंगूठी, चांदी की दाे अंगूठी, एक चांदी का गले का सेट, तीन घड़ियां और अन्य सामान चुरा कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके का मुआयना कर नमूने एकत्रित किए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद