कुरुक्षेत्र। डीडी कॉलोनी में चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी व जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। परिवार अपनी बेटी के ससुराल में गया हुआ था। चोरों ने ताले तोड़कर वारदात को अंजाम दिया।
थाना शहर थानेसर में दर्ज शिकायत में सुनीता निवासी डीडी कॉलोनी ने कहा कि वीरवार को उसकी बेटी ने बेटे को जन्म दिया था। अपने नाती को देखने के लिए वह अपने बेटे अंकुश के साथ सुबह करीब साढ़े 11 बजे बस से कैथल गए थे। देर रात लौटे तो लोहे की अलमारी का लॉक टूटा हुआ था। अलमारी का सारा सामान बाहर बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पाया तो चोर आधा तोला सोने के झुमके, हार डेढ़ तोला, आधे तोले की अंगूठी, 250 ग्राम चांदी की दो तागड़ी और 10 हजार रुपये चुराकर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने मौके का मुआयना करके केस दर्ज कर लिया। संवाद