कुरुक्षेत्र। झांसा की कृष्णा कॉलोनी में चोर एक घर से जेवर व नकदी चुराकर फरार हो गए। परिवार रिश्तेदारी में पंजाब गया हुआ था। लौटा तो मेन गेट के दरवाजे का सेंटर लॉक व ताला टूटा हुआ था। सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेकर सैंपल एकत्रित किए।
थाना झांसा में दर्ज शिकायत में निर्दोष कुमार निवासी कृष्णा काॅलोनी ने बताया कि वह छह जून को अपने परिवार के साथ अपनी रिश्तेदारी में जीरामंडी पंजाब गया हुआ था। वे घर के मेन गेट को ताला और सेंटर लॉक करके गए थे। चार दिन बाद नौ जून दोपहर करीब साढ़े 12 बजे घर आए तो मेन गेट का ताला व सेंटर लॉक टूटा हुआ था। अंदर तीनों कमरे का सामान बिखरा पड़ा था। चोर कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर दो जोड़ी सोने के टॉप्स, दो अंगूठी, नाक के चार कोके, एक जोड़ी पाजेब चांदी, आठ सिक्के व दो कड़े चांदी व ढाई हजार रुपये चोरी कर ले गए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।