बाबैन। गांव महुवाखेडी के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा ग्रहण कर रहे जरूरतमंद बच्चों को बढ़ रही सर्दी को देखते हुए समाजसेवी जसविंद्र सिंह की माता सुरजीत कौर (धर्मपत्नी स्वर्गीय जरनैल सिंह) की ओर से जर्सियां वितरित की गईं। पूर्व सरपंच रामकरण मलिक व सरपंच प्रतिनिधी राजेंद्र कंबोज ने मुख्य रूप से शिरकत की। बच्चों को जर्सियां व जूते वितरित करने के उपरांत पूर्व सरपंच रामकरण मलिक ने कहा कि बढ़ रही सर्दी को देखते हुए स्कूली बच्चों को जर्सियां वितरित करके एक सराहनीय कार्य किया गया है। सरपंच प्रतिनिधी राजेंद्र कंबोज ने कहा कि बढ़ रही सर्दी के मौसम में बच्चों के बीमार होने का खतरा अधिक रहता है, इसलिए बच्चों के स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रखना चाहिए और हम सभी को इस तरह के सामाजिक कार्यों में आगे आना चाहिए। इस मौके पर स्कूल के अध्यापक गुलाब सिंह, सुरेंद्र सिंह, दीपक मलिक, सुभम मलिक, महिंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, महिमा, सिमरन, गर्विश मलिक मौजूद रहे। संवाद