फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अवैध कॉलोनी में किए निर्माण पर चलाई जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। जिला नगर योजनाकार की टीम ने लगभग 17 एकड़ में पनप रही अवैध कॉलोनी में जिला प्रशासन की मदद से तोड़फोड़ की कार्रवाई की। जिला नगर योजनाकार अधिकारी विक्रम कुमार ने कहा कि कॉलोनी में कच्ची सड़कों, डीपीसी व कंट्रोल एरिया में एक अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से हटाया गया। उन्होंने कहा कि यहां अवैध कॉलोनी पनपने का मामला आया था, जिसके उपरांत विभाग द्वारा भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को नोटिस जारी किए गए थे। परंतु भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों ने न तो अवैध काॅलोनियों में किए जा रहें निर्माण को रोका और न ही विभाग से अनुमति प्राप्त की। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग द्वारा इन ये निर्माण हटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें