फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दर्रा खेड़ा में पनप रही दो अवैध कॉलोनी में चली जेसीबी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अवैध कॉलोनी में जिला योजनाकार विभाग द्वारा तोडा गया सीवरेज। विज्ञ​​प्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नगर योजनाकार विभाग की टीम ने गांव दर्रा खेड़ा में नरकातारी रोड पर स्थित दो अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहा। डीटीपी अशोक गर्ग ने बताया कि नरकातारी रोड पर स्थित 5.5 एकड़ व 1.25 एकड़ में पनप रही अवैध कॉलोनी में कच्ची सड़कों, पानी की पाइप लाइन, सीवरेज, साइन बोर्ड आदि अवैध निर्माण को जेसीबी की मदद से हटाया गया है। उन्होंने कहा कि ये अवैध कॉलोनी पनपने का मामला आया था, जिसके उपरांत विभाग द्वारा भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी कर जरूरी अनुमति लेने के आदेश दिए गए थे। परंतु भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों ने न तो अवैध काॅलोनियों में किए जा रहे निर्माण को रोका और न ही विभाग से अनुमति प्राप्त की। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग द्वारा इन अवैध काॅलोनियों में निर्माण को नष्ट करने का काम किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें