करनाल। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) ने 10 एकड़ में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की। जेसीबी के माध्यम से यहां पर सभी सड़कों व डीपीसी को ध्वस्त कर दिया गया। डीटीपी की टीम कुंजपुरा रोड पर पहुंची। यहां 4.5 एकड़ में एक अवैध कॉलोनी को विकसित किया जा रहा था। यहां जेसीबी की मदद से सभी डीपीसी व सड़कों को तोड़ दिया गया। एक कॉलोनी कुंजपुरा में नई अनाज मंडी के निकट 5.5 एकड़ में विकसित की जा रही थी, यहां भी सड़कों को ध्वस्त कर दिया गया।