फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: यूपीएससी में 248वां रैंक हासिल कर जया शर्मा ने बढ़ाया ब्राह्मण समाज का मान

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। जया शर्मा।
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। खाद्य विभाग के पूर्व जिला अधिकारी प्रमोद शर्मा की बेटी जया शर्मा ने यूपीएससी में पूरे देश में 248वां रैंक प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता पर ब्राह्मण समाज में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। उक्त जानकारी भगवान परशुराम संगमेश्वर सेवा ट्रस्ट के संरक्षक भूषण गौतम और सचिव प्रहलाद भगत शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि ब्राह्मण समाज की बेटी ने पहले भी प्रदेश में एचपीएस की परीक्षा पास कर ली थी, लेकिन उसने इस अवसर को छोड़कर यूपीएससी की तैयारी की और अब यूपीएससी की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर पूरे समाज का मान बढ़ाया है। इसके लिए जया शर्मा को ब्राह्मण समाज की ओर से सम्मानित किया जाएगा, ताकि समाज के अन्य बच्चे भी जया शर्मा से प्रेरणा लेकर समाज का मान बढ़ा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें