फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जाट धर्मशाला में आज जुटेंगी खापें, हिंदू मैरिज एक्ट में बदलाव व एमएसपी कानून सहित अन्य मामलों पर होगी चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हिंदू मैरिज मैरिज एक्ट में बदलाव की मांग, एमएसपी कानून और अन्य मांगों के संबंध में शुक्रवार को जाट धर्मशाला में किसानों और खाप प्रतिनिधियों की अहम बैठक होगी, जिसमें उपरोक्त मामलों से संबंधित प्रस्ताव पास किए जाएंगे। ये जानकारी सर्वजातीय सर्वखाफ के राष्ट्रीय संयोजक व जनकल्याण मंच के अध्यक्ष टेकराम कंडेला ने दी। वे जाट धर्मशाला में पत्रकारों को बैठक के संबंध में जानकारी दे रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने किसान आंदोलन के दौरान किए गए वादे अभी तक पूरे नहीं किए हैं। यदि समय रहते ये वादे पूरे नहीं किए तो फिर से दिल्ली के चारों ओर आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हिंदू मैरिज एक्ट से भाईचारा खराब हो रहा है। एक गांव व एक गोत्र में शादी पर खापों ने रोक लगाई थी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल से इस संबंध में अहम कदम उठाने की मांग की थी लेकिन अभी तक मुख्यमंत्री और किसी केंद्रीय मंत्री ने इस संबंध में कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि एमएसपी व किसानों की सहूलियत के संबंध में भी सभी राजनीतिक पार्टियाें को अपना एजेंडा स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने कहा कि बैठक में प्राकृतिक खेती, , दहेज प्रथा, नशा आदि के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की जाएगी। यहीं नहीं प्रस्तावों को पास कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। टेकराम कंडेला ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो मार्च माह के पहले हफ्ते में ही खापें जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगी।
-------
बॉक्स
किसानों को बजट में कुछ नहीं मिला
टेकराम कंडेला ने कहा कि केंद्रीय बजट में किसानों को कुछ नहीं मिला है। सरकार को किसान सम्मान निधि छह हजार से 12 हजार करनी चाहिए थी। किसानों को कर्ज माफ करने की भी उम्मीद थी। बजट में ऐसा कोई कदम नहीं उठाया गया है। अब हरियाणा के बजट से उम्मीद है।
विज्ञापन

बॉक्स
पिहोवा में सोनिया दुहन के साथ किया गलत व्यवहार
टेकराम कंडेला ने कहा कि पिहोवा में गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान सोनिया दुहन के साथ गलत व्यवहार किया गया था। खापें इसकी कड़ी निंदा कर रही है। शुक्रवार को बैठक में भी इसका निंदा प्रस्ताव पास किया जाएगा। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें