फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाट संकल्प रैली के लिए रवाना हुए सैकड़ों लोग

Mon, 07 Nov 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह राठी की अध्यक्षता में रविवार को लाडवा से जाट समाज के सैकड़ों लोग मेरठ में आयोजित जाट संकल्प रैली के लिए रवाना हुए। उससे पहले बलदेव राठी ने कहा कि यह रैली भाजपा को उसका मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश में फूट पाओं राज करो की नीति पर चल रही है। भाजपा की यही नीति से प्रदेश जातिवाद के जहर से जल रहा है। उन्होंने कहा कि साफ कहा कि भाजपा अपने इस षड़यंत्र को बंद करें अन्यथा: आने वाले दिनों में न केवल भाजपा, बल्कि राजकुमार सैनी को भी इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। जाट समाज के लोग अल सुबह ही गांवों में मेरठ जाने के लिए इक्कठा होने लगे थे। उनके साथ आशीष फौजदार, प्रदीप पंजेटा, मिहां सिंह, अजमेर फौजी, साहब सिंह तथा प्रेम बपदी सहित बड़ी संख्या में जाट समाज के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें