फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में जसमीत और पलक प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल के वाणिज्य विभाग की ओर से ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 73 छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता में गूगल फॉर्म के माध्यम से बैंकिंग, फाइनेंस, करंट अफेयर्स, कंप्यूटर और अकाउंटिंग सहित अन्य विषयों पर आधारित प्रश्न पूछे गए। छात्राओं को एक घंटे का समय दिया गया। विभागाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी ने बताया कि प्रतियोगिता में जसमीत कौर और पलक ने पहला स्थान प्राप्त किया। मुस्कान ने दूसरा स्थान और प्राची ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्राचार्या डॉ. गगनदीप कौर ने विजेता छात्राओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया और उन्हें प्रत्येक प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर में डॉ. सीमा पांडे, शमा, अमिता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें