संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र में सीटीएस खेल उत्सव का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्यातिथि निदेशक प्रो. बीवी रमना रेड्डी ने किया। इस प्रतियोगिता में 11 फरवरी तक करीब 1500 खिलाड़ी विभिन्न प्रतियोगिताओं में दम दिखाएंगे। उन्होंने कहा कि खेलकूद से हमारा मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, एवं तनाव और अवसाद जैसी खतरनाक बीमारियों से हम अपनी रक्षा कर सकते हैं। नियमित रूप से खेल को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने से हमारा शरीर सेहतमंद होता है तथा मस्तिष्क की ध्यान केंद्रित करने की क्षमता में वृद्धि होती है।
खेल एवं शारीरिक शिक्षा प्रभारी प्रो. डॉ. पीसी तिवारी ने कहा कि महिला चाटी दौड़ प्रतियोगिता में स्वपना पहले स्थान पर, मीनाक्षी दूसरे और अरमान ने तीसरा स्थान हासिल किया और थ्री लैग दौड़ में जानवी और दर्श पहले स्थान पर, डिंपल और सिमरन दूसरे और ज्योति और ट्विंकल सोनी ने तीसरा स्थान हासिल किया जबकि महिला 800 मीटर दौड़ में ज्योति कुमारी मीना पहले, मुस्कान दूसरे और अभिलिप्शा रानी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
महिला सेक दौड़ में महक पहले स्थान पर, नेहा राय दूसरे और सौम्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुष सेक दौड़ में कपिल पहले स्थान पर, अभय दूसरे और रामेंद्रा ने तीसरा स्थान हासिल किया और शॉटपुट में मयंक पहले स्थान पर, हर्ष दूसरे और दुष्यंत ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. दीक्षित गर्ग, डॉ. पीसी तिवारी, खेल अधिकारी शाहबुद्दीन, अमित सहित अन्य मौजूद रहे।
कुरुक्षेत्र। सीटीएस खेल उत्सव के आगाज के दौरान रिले मार्च निकालते हुए छात्र।संवाद