सिपाही को जागरूक करते जनसेवा दल के पदाधिकारी। संस्था
पानीपत। महिला को ट्रेन की चपेट में आने से बचाने के लिए सिपाही जगरूप का जन सेवा दल ने सम्मानित किया है। संस्था के पदाधिकारियों ने उन्हें शॉल भेंट कर सम्मानित किया। जनसेवादल के महासचिव चमन गुलाटी ने कहा कि सिपाही ने तत्परता दिखाते हुए 52 साल की महिला को ट्रेन की चपेट में आने से बचाया है। उनके साहस और कर्तव्य निष्ठा की सराहना की जानी चाहिए। राजू कथूरिया, कमल, गुलाटी, सुभाष ढींगरा व श्यामलाल खूंगर आदि रहे।