फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: निकातपुर के स्कूल में जन कल्याण मंच ने छात्रों को बांटी जर्सियां

Tue, 16 Dec 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव निकातपुर में छात्रों को जर्सीयां बांटते जनकल्याण मंच के पदाधिकार। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जन कल्याण मंच ने जरूरतमंद छात्रों को जर्सीयां बांटी। सर्दी को देखते हुए जन कल्याण मंच के पदाधिकारी भिन्न-भिन्न स्थानों पर जाकर आए दिन जरूरतमंद एवं असहाय बच्चों और वृद्धों को कंबल, जर्सी व अन्य गर्म कपड़ों का वितरण कर पुण्यात्मक कार्य कर रहे हैं। सामाजिक संस्था जनकल्याण मंच के प्रदेशाध्यक्ष दलबीर मलिक ने कहा कि हम अपने जीवन यापन के लिए बहुत कुछ करते हैं परंतु निस्वार्थ भाव से दूसरों के लिए किया गया सहयोग अत्यंत पुण्यदायी होता है इसलिए सभी समर्थ व्यक्तियों को जरूरतमंदों की मदद अवश्य करनी चाहिए। संस्था के महासचिव सरदार बलदेव सिंह सैनी ने कहा कि जो व्यक्ति जरूरतमंद और गरीबों को अपनी नेक कमाई में से दान देता है भगवान उसको दोगुनी धन दौलत और प्रसिद्धि देता है इसलिए सभी निस्वार्थ भाव से जरूरतमंदों का सहयोग करें। संस्था के संरक्षक देशराज भटनागर ने कहा कि सभी बच्चे अपने बड़ों की आज्ञा का पालन करें और उनका सम्मान करें। जर्सी प्राप्त करने उपरांत सभी छात्रों के चेहरों पर मुस्कुराहट दिखाई दे रही थी। संस्था के मुख्य सलाहकार राजकुमार वालिया, प्रेस सचिव शिव किरमच, कोषाध्यक्ष धर्म सिंह जोगना खेड़ा ने अपने हाथों से छात्रों को जर्सीयां बांटी और छात्रों को आह्वान किया कि वह मोबाइल का कम से कम प्रयोग करें और महापुरुषों के जीवनियां अवश्य पढ़ें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें